डॉ कलाम को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 29 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ कलाम को दी श्रद्धांजलि

सिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है. मंगलवार को कई जगहों पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. सिल्ली प्रखंड सह अंचल कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा़ राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्नो इंडिया में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. प्राचार्य विष्णु चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों […]

विज्ञापन
सिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है. मंगलवार को कई जगहों पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. सिल्ली प्रखंड सह अंचल कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा़ राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्नो इंडिया में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
प्राचार्य विष्णु चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गयी. सिल्ली इंटर कॉलेज सिल्ली के अलावा सिल्ली व मुरी स्थित सरकारी व निजी स्कूलों में शोकसभा की गयी, जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. इसके अलावा विभिन्न संगठन व प्रबुद्ध लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
कांग्रेस के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी सहित कई कांग्रेसियों ने डॉ कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शोक व्यक्त करने वालों में श्यामापद महादानी, शुभम लाहा, सुनील गोराई, सुघीन चौधरी, सतीश कुमार, सरोज सिंह व सदानंद चौधरी सहित कई लोग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola