सिल्ली-मुरी में आंधी से तबाही
Updated at : 29 Apr 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : आंघी व बारिश से क्षेत्र में कई पेड़ गिर गये. कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. बिजली के तार जगह-जगह टूट जाने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गयी है. इसे दुरुस्त करने का प्रयास जारी है. आंधी में सिंगपुर स्थित पेट्रोल पंप का शेड उखड़ गया. इधर, बारिश के बीच वज्रपात की […]
विज्ञापन
सिल्ली : आंघी व बारिश से क्षेत्र में कई पेड़ गिर गये. कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. बिजली के तार जगह-जगह टूट जाने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गयी है. इसे दुरुस्त करने का प्रयास जारी है.
आंधी में सिंगपुर स्थित पेट्रोल पंप का शेड उखड़ गया. इधर, बारिश के बीच वज्रपात की हुई घटना में रामपुर निवासी मधु बेदिया का एक भैंसा मर गया.
मुरी. मंगलवार को दोपहर बाद आयी आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. आंधी में मुरी में कई पेड़ उखड़ गये. जगह-जगह बिजली के तारों पर टहनियां टूट कर गिर गयी.
आंधी में बी टाइप में वासुदेव महतो के क्वार्टर में लगी एसबेस्टस सीट उखड़ गयी. सहायक अभियंता कार्यालय के समीप एक पेड़ गिर गया. बारिश से पुराना बाजार का पानी मुरी स्टेशन परिसर में घुस गया. जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई. इधर, पुराना बाजार छोटा मुरी निवासी दिनेश चौधरी के घर के बाहर लगा शेड आंधी में उखड़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




