देसी कंपनी Ai+ ने लॉन्च किया Nova 2 सीरीज, देखें इनकी खूबियां और कीमत

Ai+ Nova 2 5G series (Photo: Ai+ Smartphone/X)
देसी ब्रांड Ai+ ने अपनी दमदार Nova 2 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसमें Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G शामिल हैं. दोनों में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मौजूद हैं. फ्लिपकार्ट पर इनकी सेल शुरू होगी. आइए इन दोनों फोन्स के फीचर्स और कीमत जानते हैं.
Ai+ ने भारत में अपना नया Nova 2 सीरीज लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी कुछ दमदार लेकर आई है. इस लाइनअप में Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G जैसे दो स्मार्टफोन शामिल हैं. यह जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. कंपनी ने दोनों फोन्स को पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में उतारा है. इनमें आपको 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है. सबसे खास बात है इनकी बड़ी 6,000mAh बैटरी, जो लंबे समय तक साथ निभाने का वादा करती है. आइए दोनों फोन्स के फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डाल लेते हैं.
Ai+ Nova 2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Ai+ Nova 2 5G के बेस मॉडल (4GB + 64GB स्टोरेज) की कीमत सिर्फ ₹8,999 है. वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए आपको ₹10,999 खर्च करने पड़ेंगे. ये फोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा और कलर ऑप्शन में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शामिल हैं.
अब बात कर लेते हैं Ai+ Nova 2 Ultra 5G की. इसका बेस वेरिएंट (6GB + 128GB) वेरिएंट ₹16,999 में मिलेगा, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है. इसे 17 अप्रैल से Flipkart पर खरीदा जा सकेगा. कलर ऑप्शन में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड शामिल हैं.
Ai+ Nova 2 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.74 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है.
- चिपसेट: Unisoc T8200
- रैम : 6GB तक
- स्टोरेज: 128GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP64
- कैमरा: 50MP
- फ्रंट कैमरा: 8MP
- कनेक्टिविटी: 5G NSA+SA, BT 5.0, Dual-band Wi-Fi, Type-C
- बैटरी: 6000mAh
- चार्जिंग: 18W
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: MediaTek Dimensity 7400
- रैम : 8GB तक
- स्टोरेज: 128GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP64
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का वाइड एंगल कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 13MP
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6, BT 5.4, Type-C, Dual speakers, VC cooling
- बैटरी: 6000mAh
- चार्जिंग: 33W
यह भी पढ़ें: ₹29999 में आया नया फ्लिप फोन, मिलेगा 50MP कैमरा और MediaTek चिपसेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




