₹29999 में आया नया फ्लिप फोन, मिलेगा 50MP कैमरा और MediaTek चिपसेट

Updated at : 09 Apr 2026 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Nova Flip 5G

एआई प्लस नोवा फ्लिप 5जी

AI+ ने 29999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Nova Flip 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा जैसे बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

AI+ ने आज इंडियन मार्केट में अपना नया फ्लिप मॉडल Nova Flip 5G लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल के साथ कंपनी ने AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भी लॉन्च किया है. नया Nova Flip 5G एक क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें 6.9-इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 3.1-इंच का कवर स्क्रीन दिया गया है. इसमें MediaTek चिपसेट दिया गया है. मॉडल में फोटोग्राफी के लिए कैमरा भी 50MP का दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

AI+ Nova Flip 5G की कीमत भारत में ₹29,999 रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. यह स्मार्टफोन Glacier White कलर में आता है और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी सेल मई महीने में शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने अभी सेल डेट का खुलासा नहीं किया है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फोल्डेबल फोन में 6.9-इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2790×1188 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें 1200 निट्स तक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर सपोर्ट और 2160Hz PWM डिमिंग दी गई है. साथ ही बाहर की तरफ 3.1-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी मिलता है.

फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. यह Android 15 पर बेस्ड NxtQ OS पर चलता है.

कैमरा फीचर्स

AI+ Nova Flip 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. खास बात यह है कि यह फोन फोल्ड या हाफ-ओपन मोड में भी अच्छी फोटो क्लिक करने में कैपेबल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन में 4,325mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें PD3.0 और PPS चार्जिंग स्टैंडर्ड का भी सपोर्ट मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G SIM, Bluetooth, NFC, GPS (L1 और L5), OTG और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. यह फोन फोल्ड होने पर 7.2mm मोटा है और इसका वजन 193 ग्राम है.

यह भी पढ़ें: सेल शुरू होते ही Vivo V70 FE पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कितनी तक होगी बचत

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola