सिर्फ 15 मिनट में पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, घर पर मौजूद इन चीजों से बनाएं मैजिकल फेस पैक

खूबसूरत चेहरे के लिए घर पर बने फेस पैक्स AI image
DIY Face Pack: अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर बैठे अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू फेस पैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. ये नुस्खे ना सिर्फ स्किन को नेचुरल केयर देते हैं बल्कि उसे सॉफ्ट, क्लीन और फ्रेश बनाए रखने में भी मदद करते हैं.
DIY Face Pack: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन नैचुरली क्लीन, शाइनी और हेल्दी बने, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने चेहरे और स्किन का ख्याल रखने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कई बार फायदेमंद हो सकता है लेकिन कई बार इनमें मौजूद प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को डैमेज करने का भी काम करते हैं. अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली हेल्दी और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो इन केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स की जगह पर घर पर बने फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फेस पैक्स की सबसे खास बात है कि आप इन्हें घर पर मौजूद साधारण से चीजों से ही मिनटों में तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस पैक्स आपकी स्किन को केमिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने के साथ ही उसे अंदर से न्यूट्रिशन और ग्लो देने में भी मदद करते हैं. तो चलिए इन आसान DIY फेस पैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
शहद और हल्दी का फेस पैक
आपकी स्किन के लिए हल्दी और शहद से बना यह फेस पैक काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. शहद आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है जबकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इस फेस पैक का इस्तेमाल करके आप पिंपल्स और दाग-धब्बों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिला लेना है और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है. करीबन 15 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. कुछ ही दिन इसके इस्तेमाल से आपको स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है.
यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल
बेसन और दही से बना फेस पैक
अगर आप अपनी स्किन को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो आपको बेसन और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. आपकी स्किन के लिए इसे काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है. बेसन आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाता है और दही का काम आपकी स्किन की रंगत को निखारने का होता है. इस फेस पैक को घर पर बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है. इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. जब यह थोड़ा सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. जब आप चेहरे को धो लेते हैं तो आपको स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होने लगती है.
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी से बने इस फेस पैक का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह से सोख लेता है और आपकी स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करता है. इसके लिए जरूरत के हिसाब से मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें जरूरत के हिसाब से गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स भी काफी हद तक कम हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




