गाजे-बाजे के साथ निकला विजय जुलूस

Updated at : 29 Apr 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकला विजय जुलूस

मुरी : झालदा प्रखंड कार्यालय के समीप बने हॉल में नगरपालिका चुनाव के मतों की गिनती मंगलवार को शुरू हुई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, वाम फ्रंट, तृणमूल कांग्रेस व निर्दलीय मिला कर कुल 58 उम्मीदवार मैदान में थे. मतों की गिनती के बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की […]

विज्ञापन
मुरी : झालदा प्रखंड कार्यालय के समीप बने हॉल में नगरपालिका चुनाव के मतों की गिनती मंगलवार को शुरू हुई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, वाम फ्रंट, तृणमूल कांग्रेस व निर्दलीय मिला कर कुल 58 उम्मीदवार मैदान में थे. मतों की गिनती के बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी.
राष्ट्रीय कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में वार्ड नंबर एक से समाजसेवी महेंद्र कुमार रूंगटा, वार्ड 2 से बॉबी कांदू, वार्ड 4 से पिंटू चंद्रा, वार्ड 5 से अनिता शर्मा, वार्ड 7 से मीनू कर्मकार, वार्ड 8 से प्रदीप कर्मकार, वार्ड 9 से मधुसूदन कोयल शामिल हैं.
जबकि फारवर्ड ब्लॉक के तपन कांदू वार्ड 12, कंचन पाठक वार्ड 3, माकपा (ड) की एकमात्र प्रत्याशी ममता कोइरी वार्ड 11 और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुरेश अग्रवाल वार्ड 10 व पंकज मंडल वार्ड 6 से विजयी रहे. वहीं भाजपा और तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायी. विजयी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला. उनके समर्थक आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे.
आस्था का पर्व है मंडा : रोशनलाल
दुलमी. दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिवभक्तों ने दिन भर उपवास रख कर तालाब में स्नान किया. इसके बाद लोटन सेवा व दंडवत करते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे.
भगवान शिव -पार्वती की पूजा-अर्चना की. छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल थे. अतिथियों ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है.
विशिष्ट अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि मंडा पर्व में छऊ नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों को एकजुट होने का अवसर मिलता है. कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर तुलाराम महतो, टुलू महतो, उमाशंकर महतो, शिव शंकर, रवींद्र जायसवाल, गौतम पटेल, गुड्ड राम, जय कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola