महिला के गले से सोने की चेन छीनी
Updated at : 29 Apr 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : मुरी हिंडालको कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे बाइक पर सवार उच्चकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के वक्त महिला क्वार्टर नंबर डी-1/19 के गेट पर खड़ी थी. इस संबंध में महिला के पुत्र विनय कुजूर ने बताया कि मेरी मां इलिसबा कुजूर […]
विज्ञापन
सिल्ली : मुरी हिंडालको कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे बाइक पर सवार उच्चकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के वक्त महिला क्वार्टर नंबर डी-1/19 के गेट पर खड़ी थी. इस संबंध में महिला के पुत्र विनय कुजूर ने बताया कि मेरी मां इलिसबा कुजूर रांची से मुरी ट्रेन से आयी थी.
उसके बाद स्टेशन से क्वार्टर आ रही थी. जैसे ही क्वार्टर के गेट पर पहुंची, सामने से एक बाइक पर आये दो लोगों ने मां के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले. घटना की सूचना उन्होंने हिंडालको प्रबंधन एवं मुरी ओपी थाने को दे दी है़ घटना के बाद हिंडालको प्रबंधन ने हिंडालको परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने का काम शुरू कर दिया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




