योजना से किसानों की आय दोगुनी होगी

Updated at : 11 Aug 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
योजना से किसानों की आय दोगुनी होगी

योजना अंतर्गत जिले के लगभग 93 हजार किसानों को किया गया है निबंधित शनिवार को 22 हजार किसानों को पहली किस्त का ऑनलाइन भुगतान किया गया खूंटी :किसानों को ऋण से मुक्ति दिलाने और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सीएम रघुवर दास ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है. योजना के […]

विज्ञापन

योजना अंतर्गत जिले के लगभग 93 हजार किसानों को किया गया है निबंधित

शनिवार को 22 हजार किसानों को पहली किस्त का ऑनलाइन भुगतान किया गया
खूंटी :किसानों को ऋण से मुक्ति दिलाने और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सीएम रघुवर दास ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है. योजना के तहत किसानों को पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है. यह बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने नगर भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने योजना का लाभ पानेवाले कई किसानों को प्रमाण पत्र सौंपा. योजना के तहत जिले के लगभग 93 हजार किसानों को निबंधित किया गया है.
जिसमें से 22 हजार किसानों को शनिवार को पहली किस्त का ऑनलाइन भुगतान किया गया. मंत्री ने कहा कि जिले में कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि किसानों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिले. वे विकास विरोधी लोग हैं. उनका मकसद सिर्फ राजनीति करना है. वे जिले के किसानों को बरगला रहे हैं. वैसे लोग खुद सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और किसानों को भड़का रहे हैं. किसानों से कह रहे हैं कि योजना का लाभ लेंगे तो सरकार उनकी जमीन छीन लेगी.
उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसी की जमीन नहीं लेगी. उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि जिले के कई किसानों के खातों में योजना के तहत राशि जा चुकी है. वैसे किसान गांवों में जाकर लोगों को दिखायें कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान और अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर रांची में आयोजित उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया. जिसमें उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री रघुवर दास का संबोधन लोगों को दिखाया गया.
कार्यक्रम में मौजूद लोग : मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कच्छप, संयुक्त सचिव सुमन किस्पोट्टा, डीएफओ निरंजन देव प्रसाद, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, भाजपा जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
जागरूकता रथ रवाना : मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने नगर भवन से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उक्त रथ विभिन्न गांवों में जाकर एलइडी से योजना का प्रचार-प्रसार करेगी. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर योजनाओं की भी जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola