हेमंत सरकार के खिलाफ सोनाहातू भाजपा का धरना

Updated:
विज्ञापन
हेमंत सरकार के खिलाफ सोनाहातू भाजपा का धरना

भाजपा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू. भाजपा मंडल सोनाहातू के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में हेमंत सरकार द्वारा किसानों के वादाखिलाफी और धोखे के विरोध में भाजपा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी दिलेश्वर कोईरी एवं प्रकाश कर्मकार शामिल थे. इस अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा 12 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम पर बीडीओ सह सीओ मनोज महथा को सौंपा. जिसमें मुख्य मांग किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने व समुचित सिंचाई की व्यवस्था कराने आदि की मांग शामिल हैं. मौके पर सोनाहातू मंडल अध्यक्ष खगेश कुमार महतो, सुभाष चंद्र महतो, परीक्षित मंडल, उमेश चंद्र महतो, प्रभु महतो, पदलोचन महतो, जादू महतो, भुवनेश्वर महतो, किशोर दास, मनसाराम अहीर, प्रहलाद महतो आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola