स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि मनायी गयी

आरपीएस स्कूल में संस्थापक स्वर्गीय राणा सिंह स्वांसी की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.
खूंटी. शहर के कमंता स्थित आरपीएस स्कूल में मंगलवार को स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय राणा सिंह स्वांसी की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर स्कूल की संचालिका तेलानी टुटी की अगुवाई में स्वर्गीय राणा सिंह स्वांसी के चित्र में माल्यार्पण किया गया. संचालिका ने स्वर्गीय राणा सिंह स्वांसी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने के लिए उन्होंने स्कूल की स्थापना की थी. स्कूल परिवार उन्हें हमेशा याद करता रहेगा. कार्यक्रम में उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर उप प्रधानाध्यापिका जमुना तिड़ू, एतवा पुर्ति, कैलाश हस्सा, सनातन तिड़ू, ख्रिस्टीना गुड़िया, सुशीला सोय, बहामनी टूटी, बिरंग टूटी, मोनिका मुंडू, प्यारी तोपनो, अल्मा सोय मुरूम, प्रेमलता तानी सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










