लू राहत केंद्र की शुरुआत

शहर के तीन अलग-अलग स्थानों में लू राहत केंद्र स्थापित किये गये हैं.
खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शहर के तीन अलग-अलग स्थानों में लू राहत केंद्र स्थापित किये गये हैं. जिसमें खूंटी थाना के समीप बस स्टॉप, भगत सिंह चौक और बाजार टांड़ बिरसा कॉलेज गेट के समीप शामिल हैं. केंद्र का उद्घाटन अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लू राहत केंद्र का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में लोगों को प्रचंड लू से बचाना है. इससे यातायात पुलिसकर्मी, दैनिक मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले लोग, छोटे विक्रेता सहित अन्य लोगों को राहत मिलेगी. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से लू राहत केंद्र की स्थापना की गयी है.यह ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक संचालित किया जाएगा. इस प्रयास में सदर हॉस्पिटल खूंटी के तरफ से सहियाओं को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. मौके पर नगर पंचायत नगर प्रबंधक मोनिश सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










