Sasaram News : अनियंत्रित टेंपो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, पांच घायल

घटनास्थल की तस्वीर
Sasaram News : अनियंत्रित टेंपो हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में पांच लोग जख्मी
Sasaram News (रजी अहमद खान) : रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे डेहरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित टेम्पो ने सड़क किनारे खड़ी टेलर (ट्रक) ने जोरदार टक्कर मार दी.जिसमें टेम्पो सवार चालक सहित यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाने की गश्त टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर रोहतास पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल बेहतर इलाज के भेजा गया.
वाहन जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
घायलों की पहचान सोहर खान उम्र 40 वर्ष,फातमा खातून 42 वर्ष,गोलू खान 17 वर्ष अकबरपुर एवं मूर्ति देवी 40 वर्ष , रमेश चौधरी 42 वर्षीय मधकुपीय निवासी के रूप में हुई. रोहतास थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया.वाहन को जप्त कर अग्रिम करवाई की जा रही है.
Also Read : Sasaram News : छेका के बाद शादी से मुकरने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










