धूल से परेशान होकर कोल क्रशर को बंद कराया

खलारी : कोयले के डस्ट से परेशान होकर ग्रामीणों ने केडीएच में लगे कोल क्रशर को बंद करा दिया. जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि कोल क्रशर में पानी का उपयोग किया जाता है. ताकि कोयला तोड़ने के दौरान उड़नेवाले डस्ट को रोका जा सके. परंतु प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरती जा रही […]
खलारी : कोयले के डस्ट से परेशान होकर ग्रामीणों ने केडीएच में लगे कोल क्रशर को बंद करा दिया. जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि कोल क्रशर में पानी का उपयोग किया जाता है.
ताकि कोयला तोड़ने के दौरान उड़नेवाले डस्ट को रोका जा सके. परंतु प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है और क्रशर में पानी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. जिससे पूरे दिन क्रशर से डस्ट उड़ता रहता है. इससे निकट के भूतनगर बस्ती में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. आंगन में कोयले का परत जम जा रहा है. बाहर कपड़ा सुखाना भी मुश्किल हो गया है. निकट के सोनाडूबी नदी के पानी के ऊपर भी कोल डस्ट का परत जम जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




