पिपरवार में खुली रहीं दुकानें

पिपरवार : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद पिपरवार कोयलांचल में बेअसर रहा. गुरुवार को सीसीएल की औद्योगिक गतिविधियां आम दिनों की तरह सामान्य रही. पिपरवार व अशोक परियोजना खदानों से कोयले का उत्पादन, ढुलाई व डिस्पैच सामान्य रहा. बाजार व दुकानें खुली रही. सिर्फ लंबी दूरी के वाहन […]
पिपरवार : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद पिपरवार कोयलांचल में बेअसर रहा. गुरुवार को सीसीएल की औद्योगिक गतिविधियां आम दिनों की तरह सामान्य रही. पिपरवार व अशोक परियोजना खदानों से कोयले का उत्पादन, ढुलाई व डिस्पैच सामान्य रहा. बाजार व दुकानें खुली रही. सिर्फ लंबी दूरी के वाहन नहीं चलने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के बचरा शाखा खुली रही. किंतु बंद का बहाना बना कर कारोबार नहीं किया गया. बैंककर्मी गेट में अंदर से ताला लगा कर विभागीय काम निबटाते रहे. बंद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. आरसीएम साइडिंग, बचरा साइडिंग, जीएम ऑफिस सहित सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षाबल तैनात किये गये थे. खबर लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




