जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले के तहत गांवों में लग रहा शिविर

Updated:
विज्ञापन
जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले के तहत गांवों में लग रहा शिविर

जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले के तहत जिले के आदि सेवा केंद्रों में शिविर लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले के तहत जिले के आदि सेवा केंद्रों में शिविर लगाया जा रहा है. पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित गांव और कलस्टरों में शिविर लगा कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए आवेदन लिया जा रहा है. वहीं आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों के निवारण और अधिकारों के त्वरित समाधान के लिए गतिविधियां चलायी जा रही हैं. शिविर 19 मई से शुरू किया गया है. जिले में अब तक 124 शिविर लगाये जा चुके हैं. जिसमें 18,242 लोगों ने हिस्सा लिया है. जिसमें 441 आधार कार्ड, 346 आयुष्मान भारत कार्ड, 70 जाति प्रमाण पत्र, आठ केसीसी, 900 पेंशन योजना, 21 पीएम गरीब कल्याण योजना, सात पीएम जनधन, पांच जीवन ज्योति, 13 पीएम सुरक्षा बीमा, 14 पीएम उज्जवला योजना, 84 राशन कार्ड सहित अन्य के लिए आवेदन आये. वहीं सिकल सेल एनीमिया, टीबी की जांच की गयी है. अभियान के वरीय प्रभारी परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है. शिविर के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 मई तक चलता रहेगा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola