रामगढ़ : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से पहली फ्लाई ऐश रेक रवाना

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से पहली फ्लाई ऐश रेक रवाना
Patratu News: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली रेल रेक असम के स्टार सीमेंट प्लांट भेजी, जिससे 15 हजार लीटर डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने हरित ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली रेल रेक को असम स्थित स्टार सीमेंट उद्योग के लिए रवाना किया. पीवीयूएनएल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने रेक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
1243 किलोमीटर दूर पहुंचेगी फ्लाई ऐश रेक
बताया गया कि यह फ्लाई ऐश रेक करीब 1243 किलोमीटर दूर टेटेलिया (असम) स्थित स्टार सीमेंट प्लांट तक पहुंचेगी. खास बात यह रही कि पीवीयूएनएल में कोयला लेकर पहुंची रेल रेक का ही बैक-लोडिंग के माध्यम से फ्लाई ऐश परिवहन में उपयोग किया गया. इससे रेलवे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ परिवहन लागत और ईंधन खपत में भी कमी आई है.
15 हजार लीटर डीजल की हुई बचत
पीवीयूएनएल प्रबंधन के अनुसार रेल मार्ग से फ्लाई ऐश भेजे जाने के कारण लगभग 15 हजार लीटर डीजल की बचत हुई है. सामान्यतः इतनी मात्रा में फ्लाई ऐश को डिस्पोजल साइट तक पहुंचाने में बड़ी मात्रा में डीजल खर्च होता है. इस पहल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी.
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओ एंड एम) मनीष खेतरपाल, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन) ओम प्रकाश सोलंकी सहित पीवीयूएनएल के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टार सीमेंट के प्रतिनिधि मौजूद थे.
औद्योगिक उपयोग से अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा
पीवीयूएनएल प्रबंधन ने कहा कि फ्लाई ऐश का औद्योगिक उपयोग न केवल अपशिष्ट प्रबंधन का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह सीमेंट उद्योग के लिए उपयोगी कच्चा माल भी साबित हो रहा है. कंपनी आने वाले समय में भी पर्यावरण हितैषी और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े कदमों को प्राथमिकता देती रहेगी.
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










