जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला खेल एवं पर्यटन विभाग के योजनाओं की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला खेल एवं पर्यटन विभाग के योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने खूंटी प्रखंड के कमंता इंडोर स्टेडियम निर्माण और रनिया प्रखंड के बेलसियागढ़ में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण कार्य की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर देने तथा स्टेडियम का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के संचालन और सुविधाओं की भी जानकारी ली. बैठक में उपायुक्त ने खूंटी हेल्थ क्लब के बेहतर संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया. पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पंचघाघ, पेरवांघाघ, पंडिपुडिंग और उलिहातू को विकसित करने का निर्देश दिया. कहा कि पर्यटन स्थलों में सैलानियों को सुविधा और ठहराव की व्यवस्था प्रदान करें. उन्होंने पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.

उपायुक्त ने की खेल और पर्यटन की योजनाओं की समीक्षाB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola