गर्मी को देखते हुए रखें अपना विशेष ख्याल : उपाधीक्षक
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. तेज धूप के साथ उमस का एहसास हो रहा है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिले में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. तेज धूप के साथ उमस का एहसास हो रहा है. गर्मी के कारण लोगों के बीमार होने और लू लगने की शिकायत भी सामने आ रही है. इसे देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने लू लगने से बचाव और गर्मी में अपना ख्याल रखने के लिए हिदायत दी है. सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि लगातार गर्मी बढ़ने के कारण लू लगने और डायरिया की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल में आ रहे हैं. वर्तमान में चार-पांच मरीजों को भर्ती किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मौसम में हमें अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. बाहर निकलने पर पूरे शरीर को ढक कर रखें. पैदल चलने पर छाता का प्रयोग करें. ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीयें. उन्होंने कहा कि सत्तू का घोल काफी अच्छा रहता है. मौसमी फल का सेवन करें. उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी होने पर लू लगने की संभावना अधिक रहती है. उन्होंने सादा और ताजा खाना ही खाने की अपील की है. कहा कि कुछ लोग बासी खाना खाते हैं, इससे पेट खराब होने की संभावना होती है. इसलिए बासी खाना नहीं खायें. बुखार, उल्टी, दस्त, चक्कर या मिचली लगने, सिर दर्द होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल जाकर जांच करायें. उपाधीक्षक ने कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पताल में लू लगने पर इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










