सही समय पर बीज डालें और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कृषक कर्मशाला का आयोजन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कर्रा.
प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कृषक कर्मशाला का आयोजन किया गया. कर्मशाला का उदघाटन जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कर्मशाला में किसानों को बदलते मौसम और कम वर्षा की स्थिति में वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी गयी. जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैंं. वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष झारखंड में कम वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में किसानों को सही समय पर सही बीज और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की आवश्यकता है. बीडीओ स्मिता नागेशिया ने कहा कि किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन, उन्नत बीजों का चयन तथा मौसम के अनुरूप खेती की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने खेतों में नयी तकनीकों को अपनाने की अपील की. कहा कि कर्रा प्रखंड में कई प्रगतिशील किसान बेहतर खेती कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसान लोहरा महतो ने अपने खेतों में भूटान की लौकी और चंदन की खेती कर अच्छी आमदनी अर्जित की है. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ज्ञानचंद ने किसानों को मवेशियों के कानों में टैग लगाने तथा समय-समय पर कृमिनाशक दवा देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि टैग लगे रहने से वज्रपात या अन्य दुर्घटना में मवेशियों की मृत्यु होने पर मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा होती है. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी घनश्याम ओहदार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार महली, बीटीएम स्नेहलता तिग्गा, कृषक मित्र द्वारिका साव, दोहरा महतो, जगदीश महतो, पीटर बारला सहित अन्य उपस्थित थे.प्रखंडस्तरीय कृषक कर्मशाला का आयोजनB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










