झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के लिए खूंटी में 12 परीक्षा केंद्र

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई को खूंटी के 12 केंद्रों पर होगी. उपायुक्त ने परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

विज्ञापन

खूंटी : समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने 19 जुलाई को आयोजित होनेवाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा. उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखें.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन, समय पर प्रवेश, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार के कदाचार अथवा अनियमितता को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. बैठक में अपर समाहर्ता सह परीक्षा नोडल पदाधिकारी सुषमा लकड़ा सहित सभी केंद्राधीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola