महिला ने पेड़ से लगायी फांसी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़िकेल पंचायत के जोजोदाग गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कर्रा.
जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़िकेल पंचायत के जोजोदाग गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान गांव के देवसिंह पहान की पत्नी सुखमति लांगुरी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद सो गये थे. देर रात सुखमति घर से बाहर निकली और गांव स्थित एक इमली के पेड़ की डाली में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गयी. शुक्रवार सुबह जब परिजन घर से बाहर निकले तो पेड़ से महिला को लटका देखा. घटना की सूचना जरियागढ़ पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों के अनुसार सुखमति लांगुरी की पहली शादी मनोहरपुर में हुई थी. जिससे उसके दो-तीन बच्चे भी हैं. बाद में वह बच्चों को छोड़कर जोजोदाग निवासी देवसिंह पाहन के साथ रहने लगी थी. उसके आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










