महिला पुलिसकर्मियों को वार्ता के लिए भेजें, कोई दुष्कर्म नहीं करेगा, बोले पत्थलगड़ी समर्थक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 11:17 AM
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कड़िया मुंडा के तीन गृह रक्षकों की रिहाई अब तक नहीं हो पायी है. यह भी नहीं मालूम कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने उन्हें कहां छिपा रखा है. तीनों जवानों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस इधर-उधर हाथ-पैर मार रही है, लेकिन सफलता उसके हाथ नहीं लगी है. […]
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कड़िया मुंडा के तीन गृह रक्षकों की रिहाई अब तक नहीं हो पायी है. यह भी नहीं मालूम कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने उन्हें कहां छिपा रखा है. तीनों जवानों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस इधर-उधर हाथ-पैर मार रही है, लेकिन सफलता उसके हाथ नहीं लगी है. न्यूज11 ने रिपोर्ट दी है कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने वार्ता के लिए पांच महिला पुलिसकर्मियों को गांव में भेजने के लिए कहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि सभी महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षित लौटा दिया जायेगा. उनके साथ कोई दुष्कर्म नहीं करेगा.
इसे भी पढ़ें : खूंटी गैंगरेप : दरिंदों ने पहले पूछा- पत्थलगड़ी के बाद तुमलोग यहां कैसे आ गये फिर कर लिया अगवा और…
दरअसल, बुधवार को खबर थी कि पुलिस की कार्रवाई के बाद पत्थलगड़ी समर्थक वार्ता के लिए तैयार हो गये हैं, लेकिन बाद में वे पुलिस के साथ तकरार पर उतर गये और हवाई फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. मंगलवार को घाघरा गांव में पत्थलगड़ी रोकने के लिए पुलिस पहुंची थी.पुलिसकेजाने के बाद वहां का माहौल बिगड़ गया. ग्रामीणों ने भाजपा सांसद कड़िया मुंडा के घर हमला कर दिया और उनके तीन गृह रक्षकों को अगवा कर लिया.
सूत्रों की मानें, तो पत्थलगड़ी समर्थक बार-बार जवानों का लोकेशन बदल रहे हैं, जिसकीवजह से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है. पत्थलगड़ी समर्थकों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि बिना इजाजत अगर उनके इलाके में घुसने की कोशिश की, तो इसका अंजाम बुरा होगा.
इसे भी पढ़ें : खूंटी : जवानों का सुराग नहीं, वार्ता करने गयी पुलिस के साथ भिड़े पत्थलगड़ी समर्थक, एक की मौत
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पिछले दिनों मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए पहुंची पांच महिलाओं के साथ पत्थलगड़ी समर्थकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसके बाद से ही खूंटी का माहौल गरमाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










