बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार मिले
खूंटी : हम सभी को बच्चों के प्रति जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए. बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार मिलेगा तो उनका भविष्य बेहतर होगा. सरकार विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. जिसमें विद्यालय भवन, पेयजल, मध्याह्न भोजन, बिजली, सड़क आदि शामिल हैं. किंतु ग्राम स्तर पर आपके विद्यालय में सभी नामांकित बच्चे प्रतिदिन […]
खूंटी : हम सभी को बच्चों के प्रति जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए. बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार मिलेगा तो उनका भविष्य बेहतर होगा. सरकार विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. जिसमें विद्यालय भवन, पेयजल, मध्याह्न भोजन, बिजली, सड़क आदि शामिल हैं. किंतु ग्राम स्तर पर आपके विद्यालय में सभी नामांकित बच्चे प्रतिदिन पहुंच रहे हैं या नहीं, पढ़ाई ठीक से हो रही या नहीं,
आपके शहर में
मध्याह्न भोजन अच्छी तरह से मिल पा रही है या नहीं, शिक्षकों की उपस्थिति ससमय हो रही है या नहीं, यह सुनिश्चित करना आप सभी की जिम्मेदारी है. उक्त बातें जिला प्रशासन व लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खूंटी के एसएस हाई स्कूल सभागार में जिला शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी सूरज कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि जब विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधरेगा, तभी आपके बच्चों का भविष्य संवरेगा. आप विद्यालय में भवन, पेयजल,
शौचालय, बिजली आदि की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं, उसे प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा. साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच अपने स्तर से करें. गांवों में कई तरह की सब्जियों की खेती होती है, बच्चों को अवश्य खिलायें. उन्होंने लीड्स के निदेशक को कहा कि आप हमें 50 विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायें, जिसे मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए