वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी लदा वाहन

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी लदा वाहन

वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जायी जा रही साल लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है.

विज्ञापन

तमाड़. रांची टाटा राजमार्ग तमाड़ के उलिडीह के समीप वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जायी जा रही साल लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है. वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप से साल बोटा की अवैध तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर अहले सुबह गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक कर तलाशी ली, जिसमें 44 पीस साल का बोटा बरामद किया गया. मौके पर वाहन को जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल दिलीप मुंडा के साथ वनरक्षी शुभम जायसवाल, प्रफुल्ल टोपनो, अजय सिंह और संजय मुंडा सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola