झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन 10 से
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला खूंटी के तत्वावधान में पौलुस मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के मालगो गांव में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला खूंटी के तत्वावधान में पौलुस मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आगामी 10 मार्च को झारखंड आंदोलनकारी की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने सहित अन्य मांग रखी. मांगें पूरी नहीं होने पर 10 मार्च से विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर भिमसेंट संगा, बुधराम मिंज, कंचन होरो, सुदर्शन भोक्ता, पौलुस मुंडा, सोमा होरो, अल्बर्ट होरो, लालचंद प्रधान, सूरज गोप, अभिराम आईन्द, सिल्वेस्टर आईन्द, सुधीर होरो, मंगल देव मुंडा, मार्शल होरो सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए