पत्रकार के बड़े भाई का निधन

Updated:
विज्ञापन

कर्रा में एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि दुर्गा बडाईक के बड़े भाई भूपाल बडाईक का सोमवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा में एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि दुर्गा बडाईक के बड़े भाई भूपाल बडाईक का सोमवार को निधन हो गया. भूपाल बडाईक खूंटी डीएसई कार्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद क्षेत्र में समाजसेवा और सामाजिक कार्य कर रहे थे. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम उन्हें सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद परिजन उन्हें कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा ले गये. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. सोमवार को रिम्स में दोपहर के बाद लगभग पौने तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. भूपाल बडाईक की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर्रा के वमन पोड़ा श्मशान घाट में किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola