VIDEO : जब खूंटी में सीमेंट लदे खड़े ट्रक में लग गयी आग, होने लगे धमाके

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में एक ट्रक में रविवार को अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया. थोड़ी ही देर में ट्रक के टायर में एक के बाद एक कई धमाके हुए. इससे वहां […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में एक ट्रक में रविवार को अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया. थोड़ी ही देर में ट्रक के टायर में एक के बाद एक कई धमाके हुए. इससे वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गयी.
मामला खूंटी के कर्रा स्थित लोधमा चौक का है. सीमेंट लदे इस ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. अग्निशमन विभाग को फोन किये जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन वहां पहुंचे और तब आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई, तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




