झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली सोहराई पाहन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2017 7:02 PM
खूंटी : खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सोहराई पाहन को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अड़की थाना क्षेत्र के लेबेद से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि सोहराई पाहन 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली गुलशन और लोदरो दस्ता का हार्डकोर नक्सली है. 7 […]
खूंटी : खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सोहराई पाहन को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अड़की थाना क्षेत्र के लेबेद से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जाता है कि सोहराई पाहन 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली गुलशन और लोदरो दस्ता का हार्डकोर नक्सली है. 7 अक्तूबर, 2012 को जनअदालत लगा कर 4 लोगों की हत्या कर दी थी. इसके अलावा भी उस पर कई मामले दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक, आधा दर्जन मामलों में पुलिस को सोहराई पाहन की तलाश थी. गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पुलिस ने अंततः उसे अड़की थाना क्षेत्र के लेबेद से गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










