खूंटी में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
कलश यात्रा ने शामिल महिलाएं : प्रभात खबर
कर्रा के बक्सपुर में सावन के पावन अवसर पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. शिवालय में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई.
सगीर अहमद की रिपोर्ट खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के बक्सपुर पंचायत स्थित किनू टोली में पवित्र सावन को लेकर को 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा का नेतृत्व खूंटी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा देवी एवं सुगंती देवी ने किया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सुबह किनू टोली स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं. यहां से करीब दो किलोमीटर दूर कारों नदी तक महिलाएं नंगे पांव पहुंचीं और नदी में स्नान किया. स्नान के बाद सभी महिलाओं ने गेरुआ साड़ी एवं वस्त्र धारण किए. पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार कराया गया. इसके बाद महिलाओं ने नदी से कलश में जल उठाया.
हर-हर महादेव, बम-बम भोले की जयकारा
महिलाएं हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए किनू टोली पहुंचीं. गांव का भ्रमण करने के बाद महिलाएं शिवालय पहुंचीं, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया. इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में हरियाली, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की. साथ ही देशवासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की. कोरोना जैसी महामारी से देश को सुरक्षित रखने तथा लोगों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा बनाए रखने की भी प्रार्थना की गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: गड्ढों में तब्दील हुआ कुलहुटू-हाकाजांग-नगड़ी मुख्य मार्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










