विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा खूंटी

Updated:
विज्ञापन

जोजोटोली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिप अध्यक्ष और अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधा वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

खूंटीः राष्ट्रीय सरना युवा संघ खूंटी के तत्वावधान में रविवार को खूंटी के जोजोटोली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पहानों और धर्मगुरुओं ने पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली का कामना किया. इसके बाद धरती आबा बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर विभिन्न मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सुगनदास मुंडा ने कहा कि प्रकृति ने आदिवासियों को सबसे समृद्ध और शक्तिशाली बनाया है.

विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा में लुप्त हो रही अस्तित्व व अस्मिता

संविधान ने भी अनेक अधिकार प्रदान करती है. हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाएं प्रशंसनीय है परंतु वर्तमान सामाजिक-आर्थिक प्रतिस्पर्धा में धीरे-धीरे अपनी मूल अस्तित्व व अस्मिता लुप्त होती जा रही है. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, धर्मगुरु बगरय ओड़ेया, मथुरा कंडीर, सुभासिनी पुर्ती, गोमा तोपनो, भैयाराम मुंडा, दसाय मुंडा, फागु सिंह मुंडा, बाजी मुंडा, फागुनी नाग, सुंड़ी हस्सा, बिरसा कंडीर, योगेश वर्मा, मंगरा बारजो, सुनिल ओड़ेया, लुथड़ू मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

विश्व आदिवासी दिवस पर खूंटी जिला कांग्रेस द्वारा पौधा वितरण

विश्व आदिवासी दिवस के रविवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा और मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच पौधे का वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पौधे प्रदान किया.

वहीं लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया. मौके पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, पीटर मुंडू, नईमुद्दीन खान, रविकांत मिश्र, धर्मदास कंडीर, सुनीता गोप, एलेक्सियुस परधिया, गुलाम गौस, मीनाक्षी तोपनो, सुमन देवी, जेम्स तोपनो सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने निकाली रैली

ये भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर मैनपुर में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, बिरसा मुंडा की प्रतिमा की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola