खूंटी के ओकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल महिलायें और अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के तोरपा में स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां माताओं को शिशु के स्वास्थ्य और स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

तोरपा (खूंटी): तोरपा प्रखंड के ओकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को स्तनपान सप्ताह के अवसर पर माता समूह के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. बैठक में धात्री माताओं और परिवार के सदस्यों को स्तनपान के महत्व, सही तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

माताओं को बताया गया कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान कराना जरूरी है. मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु के लिए प्राकृतिक टीके के समान होता है. माताओं को छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने, छह माह के बाद पूरक आहार शुरू करने और दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के लिए जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में स्तनपान से जुड़ी वैज्ञानिक और व्यावहारिक जानकारी दी गयी. महिलाओं ने रंगोली बनाकर पोषण पर चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में सभी ने जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने का संकल्प लिया. मौके पर सीनी से लीलावती कुमारी, नौमी कुमारी, अंजानी कुमारी, एएनएम ब्रिजिट भेंगरा, धनमनी भेंगरा, शबनम पूर्ति, अमृता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- एएसके स्कूल में अंतर कक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola