SHG से जुड़ेंगे मंईयां सम्मान योजना के लाभुक, ऋण मेला लगाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी डीसी ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और ऋण मेला आयोजित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

खूंटी: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस और सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, बैंक लिंकेज, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

ऋण मेले के आयोजन का निर्देश

उपायुक्त ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने बैंकों के साथ समन्वय कर ऋण मेला आयोजित करने को कहा. बैठक में ऋण मेले के माध्यम से 200 मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. साथ ही लंबित 31 बीमा दावों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

हल्दी-अदरक की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश

उपायुक्त ने जिले में हल्दी और अदरक की खेती को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा. वहीं ग्राफ्टेड टमाटर उत्पादन के लिए पॉलीहाउस यूनिट स्थापित करने को लेकर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कैटल फीड यूनिट, इमली आधारित आजीविका गतिविधि और प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी देखें: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि एक साथ जारी

ये भी देखें: जेएसएलपीएस कर्मियों के वेतन में संशोधन, एक फरवरी 2026 से मिलेगा लाभ

JSLPS की योजनाओं का मिलेगा लाभ

उपायुक्त ने अफीम प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जेएसएलपीएस की योजनाओं और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का भी निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola