करैत के डंसने के बाद छह घंटे तक झाड़-फूंक, युवक की हालत गंभीर
जोहन होरो को अस्पताल ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network
रनिया में करैत सांप के डंसने के बाद छह घंटे तक झाड़-फूंक के चक्कर में युवक की हालत बिगड़ी. समय पर इलाज न मिलने से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
खूंटी: रनिया प्रखंड के लोवा गांव में करैत सांप के डंसने से जोहन होरो (45) की हालत गंभीर हो गयी. सोमवार अहले सुबह बिस्तर पर सो रहे जोहन को करैत ने डंस लिया. सांप के डंसने की जानकारी परिजनों को देने के बाद वे उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही करीब छह घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे.
इस दौरान इलाज नहीं मिलने से जोहन की हालत बिगड़ती चली गयी. स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफरल अस्पताल तोरपा रेफर कर दिया.
चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण जोहन को सांस लेने में परेशानी हो रही है. उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास की पराकाष्ठा...सांप काटने पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक ही कराते रहे
ये भी पढ़ें: झाड़-फूंक करना पड़ा भारी, युवक में दिखे रेबीज के खतरनाक लक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










