ePaper

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी ने राजभवन में ली शपथ

Updated at : 05 Jul 2024 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand high court chief justice dr b r sarangi

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने राजभवन में ली शपथ.

Jharkhand High Court Chief Justice Oath: डॉ विद्युत रंजन सारंगी (वीआर सारंगी) ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलायी.

विज्ञापन

Jharkhand High Court Chief Justice Oath: ओडिशा हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी (वीआर सारंगी) ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. सुबह 9:45 बजे झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलायी. डॉ सारंगी 19 जुलाई 2024 को रिटायर होंगे.

शपथ लेने के बाद पुस्तिका पर हस्ताक्षर करते जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी.

27 दिसंबर 2023 को चीफ जस्टिस बनाने की हुई थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 दिसंबर 2023 को डॉ वीआर सारंगी को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की थी. 20 जुलाई 1962 को ओड़िशा के चर्चित सारंगी परिवार में जन्मे डॉ वीआर सारंगी ने बीजेबी कॉलेज भुवनेश्वर से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद उत्कल यूनिवर्सिटी के एमएस लॉ कॉलेज कटक से एलएलबी ऑनर्स गोल्ड मेडल के साथ पास किया.

शपथ लेने के बाद राज्यपाल का अभिवादन करते झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस.

1985 में ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में शुरू की थी प्रैक्टिस

एलएलबी के बाद उन्होंने एलएलएम की डिग्री ली. इन्होंने लॉ में पीएचडी भी की है. झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने वर्ष 1985 में ओडिशा हाईकोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस शुरू की. 20 जून 2013 को वह ओडिशा हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे.

शपथ लेने के बाद राज्यपाल के साथ चीफ जस्टिस.

1,52,000 से अधिक केस का निबटारा कर चुके हैं जस्टिस सारंगी

डॉ सारंगी ने 1,52,000 से अधिक केस का निबटारा किया है. उन्होंने 1500 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट लिखे हैं. वकील के रूप में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. गुरुवार की देर रात रांची पहुंचने पर हाईकोर्ट के अधिकारियों ने अपने नए चीफ जस्टिस का भव्य स्वागत किया.

Also Read

Breaking: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर सारंगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola