Jharkhand Breaking News: हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे हेमंत सोरेन.
Big Breaking : झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन 4 जुलाई की शाम 5 बजे शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
Jharkhand News:| रांची, आनंद मोहन : हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार (4 जुलाई) को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पुख्ता जानकारी दी थी कि 7 जुलाई को हेमंत सोरेन पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे.
हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा – सत्यमेव जयते
आज ही राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उनको सरकार बनाने का न्योता दिया था. न्योता मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक ट्वीट करके राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan)को धन्यवाद दिया. साथ ही लिखा कि विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है. इसके बाद उन्होंने लिखा- सत्यमेव जयते.
28 जून से बदला झारखंड का राजनीतिक घटनाक्रम
झारखंड की राजनीति में उस वक्त बड़ा बदलाव आया, जब 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने कथित जमीन घोटाला मामले (Land Scam Case)में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी. हाईकोर्ट ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई साक्ष्य मिल रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई अनुमान के आधार पर की गई प्रतीत होती है. इसलिए हेमंत सोरेन को जमानत दी जाती है.
विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए हेमंत सोरेन
उसी दिन हेमंत सोरेन जेल से रिहा हुए. इसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से बदलाव आया. इंडिया गठबंधन विधायक दल की बैठक 3 जुलाई को बुलाई गई. बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही तय हो गया कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे.
Also Read: Jharkhand Politics: इस्तीफा देने से पहले भावुक हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कही ये बात
राज्यपाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया, न्योता दिया
हेमंत सोरेन गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चंपाई सोरेन को लेकर शाम को राजभवन पहुंचे. चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. फिर हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. अगले दिन यानी 4 जुलाई को राज्यपाल ने गठबंधन के नेताओं को 12 बजे राजभवन बुलाया. राजेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे. यहां राज्यपाल ने उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए शपथ लेने का न्योता दिया.
Also Read
Jharkhand Politics: इस्तीफा देने से पहले भावुक हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कही ये बात
हेमंत सोरेन को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह
हेमंत सोरेन के शपथ लेने से पहले चंपाई सोरेन 1500 प्लस टू शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




