हेमंत सोरेन को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

राजभवन ने हेमंत सोरेन को दिया सरकार बनाने का न्योता. फोटो : प्रभात खबर
Hemant Soren News Today: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है. राजभवन ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण भी दे दिया है.
Hemant Soren News Today: झारखंड में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार (4 जुलाई) को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. राजभवन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया. हेमंत सोरेन 7 जुलाई को सुबह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिया सरकार गठन का न्योता
झामुमो के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ को याद करते हुए पहले प्रहर में हेमंत सोरेन की कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. जगह अभी तय नहीं है. कैबिनेट में किन लोगों को मंत्री बनाया जाएगा, इसके बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तय करेंगे कि उनकी कैबिनेट का हिस्सा कौन लोग होंगे.

7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ को याद करते हुए पहले प्रहर में हेमंत सोरेन की कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा.
- सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव सह प्रवक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा
झारखंड में चल रही झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के गठबंधन की सरकार चल रही है. हेमंत सोरेन जब जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाला मामले में निर्दोष करार देते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था. रिहाई के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं.
बुधवार को विधायक दल के नए नेता चुने गए थे हेमंत सोरेन
इस बाबत बुधवार को दिन भर विधायक दल की बैठक चली. बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके बाद तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. शाम को चंपाई सोरेन ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बृहस्पतिवार को राजभवन ने गठबंधन के नेताओं को राजभवन आमंत्रित किया.
राज्यपाल के बुलावे पर गठबंधन के नेता पहुंचे थे राजभवन
हेमंत सोरेन अपने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे. यहां राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. राजभवन के अंदर जाते समय या राजभवन से बाहर निकलने के बाद किसी ने कोई बयान नहीं दिया. लेकिन, गठबंधन के घटक दलों के कुछ नेताओं का कहना है कि राजभवन से न्योता मिल गया है. 7 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक झामुमो, कांग्रेस या राजद की ओर से कुछ नहीं कहा गया है.
Also Read
Breaking News: हेमंत सोरेन 7 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चंपाई सोरेन ने कल दिया था इस्तीफा
Jharkhand Politics: इस्तीफा देने से पहले भावुक हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




