World Tribal Day 2025: पीएम मोदी के ‘मन’ को भायी संथाली साहित्यकार धर्मेजय हेंब्रम की रचना

संताली साहित्यकार धर्मेजय हेम्ब्रम.
World Tribal Day 2025: धर्मेजय हेंब्रम के रचनात्मक लेखन का महत्वपूर्ण पड़ाव है उनका संथाली कविता संग्रह “दुला़ड़ रेयाक् मेत् दाक्…”. इस संग्रह में संथाली समाज की पीड़ा, प्रेम, प्रकृति और पहचान के स्वर गूंजते हैं. शीर्षक का अर्थ है – “ओ प्रेम! तू जो पीछे छूट गया”, जो बीते हुए समय और जड़ों से जुड़े रहने की गूढ़ भावना को प्रकट करता है.
World Tribal Day 2025| बिधान साधु़, बिंदापाथर (जामताड़ा) : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के हिदलजोड़ी गांव निवासी धर्मेजय हेंब्रम आज संथाली साहित्य के उभरते हुए साहित्यकार हैं. इस युवा साहित्यकार ने अपने लेखन, गायन और भाषायी योगदान से न सिर्फ स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनायी है. इनके द्वारा रचित व गाये गीत ”जांगा रे पायगान” की चर्चा ”मन की बात” में प्रधानमंत्री कर चुके हैं. यह गीत संताल हूल पर आधारित है.
- कविता संग्रह दुला़ड़ रेयाक् मेत् दाक्… से मिली पहचान
- इस संग्रह में संथाली समाज की पीड़ा, प्रेम, प्रकृति और पहचान के स्वर गूंजते हैं
- धर्मेंजय ने कई हिंदी पुस्तकों का संथाली भाषा में अनुवाद किया है
धर्मेजय की रचना में गूंजती है पीड़ा, प्रेम, प्रकृति और पहचान के स्वर
धर्मेजय हेंब्रम के रचनात्मक लेखन का महत्वपूर्ण पड़ाव है उनका संथाली कविता संग्रह “दुला़ड़ रेयाक् मेत् दाक्…”. इस संग्रह में संथाली समाज की पीड़ा, प्रेम, प्रकृति और पहचान के स्वर गूंजते हैं. शीर्षक का अर्थ है – “ओ प्रेम! तू जो पीछे छूट गया”, जो बीते हुए समय और जड़ों से जुड़े रहने की गूढ़ भावना को प्रकट करता है. ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े धर्मेंजय को बचपन से ही साहित्य और भाषा के प्रति रुझान थी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कई हिंदी पुस्तकों का संथाली भाषा में किया अनुवाद
वे संथाली के वरिष्ठ साहित्यकारों और हिंदी साहित्य के दिग्गजों के संपर्क में रहे, जिससे उनकी दृष्टि व्यापक होती गयी. धर्मेजय ने कई हिंदी पुस्तकों का संथाली भाषा में अनुवाद किया है. इनमें प्रमुख हैं: ला़ड़हा़ई आर सांघार व संताली रेन नामडाक सांवहेंदिया़ बाबूलाल मुर्मू ‘आदिवासी’. ये अनुवाद कार्य उनकी द्विभाषी दक्षता और साहित्य के प्रति समर्पण का परिचायक है. धर्मेजय ने बताया कि अपनी भाषा के साथ आगे बढ़ते गये और इसी दौरान कई हिंदी साहित्य काे संथाली भाषा में अनुवाद भी किया.
इसे भी पढ़ें : जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे
कविता, गीत और गायन : तीनों विधाओं में दक्षता
धर्मेजय केवल एक कवि नहीं, एक उत्कृष्ट गीतकार और गायक भी हैं. उनके द्वारा लिखा गया और स्वयं गाया गया एक गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रसारित हो चुका है, जो उनकी सृजनात्मक पहचान का प्रमाण है. उनके गीतों में लोकधुनों की मिठास और जनभावनाओं की गूंज सुनाई देती है. उनकी साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को कई मंचों से सम्मान मिला है. हिजला मेला कवि सम्मेलन 2024 में कविता पाठ के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दुमका द्वारा सम्मानित किया गया था. वहीं जामताड़ा में आयाेजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह (9 अगस्त 2024) में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें सम्मानित किया था.
इसे भी पढ़ें
World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन
World Tribal Day 2025: जनजातीय भाषाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन कर रहे डॉ गणेश मुर्मू
शिबू सोरेन और 4 का संयोग, जन्म से मृत्यु तक बना रहा 4 का साथ
Murder in Boram: डायन-बिसाही के आरोप में 3 महिलाओं ने एक महिला की गला रेतकर कर दी हत्या
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




