जनता दरबार में डीसी ने आमजनों की सुनी समस्याएं
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 17 Feb 2026 7:29 PM
इसमें जमीन संबंधित मामले, शैक्षणिक दस्तावेज में पिता के नाम में सुधार, अवैध अतिक्रमण, महिला कॉलेज में छात्राओं को यूजी सेमेस्टर टू की परीक्षा देने से वंचित करने समेत विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना.
संवाददाता, जामताड़ा डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों ने शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा. इसमें जमीन संबंधित मामले, शैक्षणिक दस्तावेज में पिता के नाम में सुधार, अवैध अतिक्रमण, महिला कॉलेज में छात्राओं को यूजी सेमेस्टर टू की परीक्षा देने से वंचित करने समेत विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. अग्रेतर कार्रवाई के लिए आवेदनों को संबंधित कार्यालय में अग्रसारित किया. जनता दरबार में एक महिला ने बताया कि उनके शैक्षणिक दस्तावेज में पिता के नाम में त्रुटि रहने के कारण काफी समस्या हो रही है, सुधार के लिए गुहार लगाई. डीसी ने उनकी समस्या के उचित समाधान के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावे अन्य सभी मामलों पर डीसी ने गंभीरतापूर्वक सुनकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं डीसी ने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, आप लोग मंगलवार के दिन आएं और अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष निसंकोच होकर रखें, जिला प्रशासन के द्वारा नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










