भाजपा नेताओं ने एसपी से की सदर अस्पताल घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन सौंपते पूर्व सांसद व अन्य

जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और दर्ज प्राथमिकी को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. सदर अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला की हुई मौत के बाद दर्ज मामले को लेकर पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी शंभू कुमार सिंह से मिला. ज्ञापन सौंपकर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच कराने की मांग की. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सदर अस्पताल में हुई घटना बेहद दुखद है. पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी है. शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को गलत तरीके से प्रस्तुत कर पार्टी के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने तथा जिन लोगों की कोई संलिप्तता नहीं है, उनके नाम प्राथमिकी से हटाने की मांग की. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, सुरेश राय, बालमुकुंद दास, मोहन शर्मा, अबीता हांसदा सहित अन्य शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola