स्वास्थ्य मंत्री के पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोक-झोंक

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन कार्यक्रम में एक दूसरे से भिड़ते कार्यकर्ता व पुलिस

जामताड़ा में गर्भवती महिला की मौत के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प और तनावपूर्ण स्थिति।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. सदर अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला की मौत व भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में शनिवार को भाजपा जिला कमेटी ने शहर के चंचला चौक पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोक हुई. इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. कई वरीय अधिकारी और भारी संख्या में जिला पुलिस बल व आईआरबी के जवान मौके पर तैनात थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतला दहन शुरू किया, पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए पुतले में आग लगा दी.

आपके शहर में

विज्ञापन


पुलिसकर्मी आग बुझाने में जुट गये. एक पुलिसकर्मी ने जलते पुतले को हटाकर अपने कब्जे में ले गया. पुतले को लेकर हुई खींचतान के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा को चोट लगी है. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखा. प्रदर्शन के बाद पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा. कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं. वहीं भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा यदि मुकदमा वापस नहीं लेता है तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, तरुण कुमार गुप्ता, हरिमोहन मिश्रा, बालमुकुंद रविदास, बबीता झा, मोहन शर्मा, चंदन राउत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola