श्रीरामपुर में अध्यक्ष प्रत्याशी ने विकास के मुद्दों पर किया संवाद
उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
विकास में महिलाओं व युवाओं की बढ़ेगी भागीदारी : रीना संवाददाता, जामताड़ा भाजपा समर्थित नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष की प्रत्याशी रीना कुमारी ने नगर के श्रीरामपुर मुहल्ले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. चुनाव में समर्थन व आशीर्वाद की अपील की. जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व स्वच्छता व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर रीना कुमारी ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का भरोसा दिलाया. कहा कि नगर का समग्र और संतुलित विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का भी संकल्प दोहराया. जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और “विकास के लिए समर्थन” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. नागरिकों ने आश्वस्त किया कि वे विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए