ग्रामीणों ने बीडीओ से की रोजगार सेवक को हटाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीडीओ से की रोजगार सेवक को हटाने की मांग

नारायणपुर. पंचायत के रोजगार सेवक से तंग आकर ग्रामीणों ने उन्हें हटाने की मांग बीडीओ मुरली यादव को आवेदन सौंप कर की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. पंचायत स्तर पर मजदूरी मिले, इसके लिए सरकार मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना संचालित कर रही है. वहीं, कई बार मनरेगा से जुड़े कर्मियों के उदासीन रवैये से यह सुस्त हो जाता है. नारायणपुर पंचायत के रोजगार सेवक से तंग आकर ग्रामीणों ने उन्हें हटाने की मांग बीडीओ मुरली यादव को आवेदन सौंप कर की है. ग्रामीण बाबूलाल कोल, परमानंद रजवार, आलम मुर्मू, अख्तर शेख ने गंभीर आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक अक्सर पंचायत में मनमानी ढंग से कार्य करते हैं. बगैर कमीशन के किसी भी सरकारी योजना का कार्य निपटाते नहीं हैं. अबुआ आवास हो या अन्य योजनाओं में मजदूरों की मजदूरी भुगतान को लेकर डिमांड की बात हो सभी कार्यों में उन्हें कमीशन चाहिए होती है. इतना ही नहीं पंचायत कार्यालय में रहते हुए वे मुख्य गेट में ताला बंद करके रखवाते हैं, ताकि कोई ग्रामीण उनसे मिल नहीं सके, जब उन्हें फोन किया जाता है तो वह फोन पर गलत सूचना देते हैं. ग्रामीणों ने बीडीओ से इन्हें शीघ्र हटाकर दूसरे रोजगार सेवक के पदस्थापन की मांग की है. इधर मामले में रोजगार सेवक दुलेश्वर टुडू ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं. मैं अपना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कर रहा हूं. अबुआ आवास के वर्ककोड नहीं खोलने की जो बात ग्रामीण बता रहे हैं वह भी सत्य से परे है. जिओ टैगिंग में तकनीकी समस्या हैं, जिसे ठीक कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola