ePaper

जामताडा़ में रंगोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह

Updated at : 02 Mar 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
जामताडा़ में रंगोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह

जामताड़ा. होली का रंगोत्सव 03-04 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

बाजारों में नयी पिचकारियां और हर्बल गुलाल की है जबरदस्त धूम फोटो – 04 हटिया रोड में सजी रंग गुलाल की दुकानें संवाददाता, जामताड़ा होली का रंगोत्सव 03-04 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जिसमें जिले भर रंगों और उमंग में सराबोर हैं. 4 मार्च को मुख्य होली खेली जायेगी, जहां लोग हर्बल गुलाल, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ प्यार का रंग बिखेरेंगे. होली को लेकर बाजारों में नयी पिचकारियां और हर्बल गुलाल की जबरदस्त धूम है. बाजार रंगों के सतरंगी उत्सव में डूब गया है. हर तरफ अबीर-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज चुकी है. इस बार होली को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह है, क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल पहले से ही बना हुआ है. हर्बल रंगों और ऑर्गेनिक गुलाल की बढ़ी मांग बाजार में इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की भारी मांग देखी जा रही है. चुनाव परिणाम आने के बाद से ही अबीर-गुलाल की बिक्री शुरू हो गयी थी. बाजार में गुलाब, चंदन और केसर की खुशबू वाले हर्बल गुलाल ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं. लोग अब सस्ते उत्पादों के बजाय गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं. दुकानों में रंग-बिरंगे मुखौटों, थीम आधारित टोपियों और आकर्षक चश्मों से पटी पड़ी हैं. बच्चों की पसंद का ख्याल रखते हुए बाजार में कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और टैंक के आकार वाली पिचकारियां मौजूद हैं. इस बार बैटरी से चलने वाली ऑटोमेटिक पिचकारियां पिछले साल की तुलना में बच्चों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है. बैलून पिचकारी और मास्क की भी काफी मांग है. चौक-चौराहों से लेकर मुख्य बाजार तक होली की रौनक देखी जा रही है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola