कुंडहित में होली मिलन समारोह की रही धूम

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड में क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है. होली की छुट्टी से पहले सहकर्मी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए. मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में रंग, अबीर और गुलाल की खरीदारी जोर-शोर से हो रही है. बाजारों में सजी रंग-बिरंगी पिचकारियां लोगों को आकर्षित कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. सोमवार को कुंडहित कस्तूरबा विद्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी.कार्यालयों में सहकर्मियों ने व विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं पुलिस ने भी त्योहार को लेकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola