कुष्ठ खोज को लेकर स्वास्थ्य सहियाओं को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम नौ से 25 मार्च तक चलाया जायेगा. इसे लेकर सीएचसी में सोमवार को स्वास्थ्य सहियाओं को प्रशिक्षित किया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम नौ से 25 मार्च तक चलाया जायेगा. इसे लेकर सीएचसी में सोमवार को स्वास्थ्य सहियाओं को प्रशिक्षित किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न क्लस्टरों की स्वास्थ्य सहियाओं ने भाग लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू की मौजूदगी में प्रशिक्षक अशोक कुमार, सलीम खान, सुमित कुमार झा एवं अवध बिहारी राम ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी. इस दौरान सहियाओं को कुष्ठ रोग की पहचान, उसके लक्षण, प्रारंभिक जांच एवं मरीजों को उपचार से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया. डॉ मुर्मू ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि कुष्ठ रोग का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके. प्रशिक्षण में बाबूपुर, नगरी, भेलुआ, बनकटी, अमलादही, गड़जोड़ी, पालाजोड़ी की सहियाएं शामिल हुईं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola