ePaper

बोर्ड पैनल व पंप चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

Updated at : 26 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
बोर्ड पैनल व पंप चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा फुटबॉल ग्राउंड के पास ग्रामीणों ने सरकारी पानी टंकी का बोर्ड पैनल और समरसेबल पंप चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके से एक बाइक और नट खोलने का प्लास बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ढेकीपाड़ा के रहमत और पियोरसोला के अफजल अंसारी के रूप में हुई। रहमत ने अपना असली नाम छुपाया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों को तुरंत थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त था।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा फुटबॉल ग्राउंड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास शनिवार देर रात ग्रामीणों ने सरकारी पानी टंकी का बोर्ड पैनल और समरसेबल पंप चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों के अनुसार, घटना बजरंग बलि मंदिर के पास हुई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से जेएच 21एन 3444 नंबर की एक पल्सर बाइक और नट खोलने का प्लास बरामद किया. पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चोरी की खबर सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण जमा हो गए थे. पकड़े गए युवकों की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा निवासी रहमत और पियोरसोला गांव निवासी अफजल अंसारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों में उस समय आक्रोश फैल गया, जब रहमत ने अपना असली नाम छुपाकर दूसरा नाम बताया. हालांकि, पकड़े जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया. ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस दोनों को तुरंत थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola