सड़क दुर्घटना में दुमका के दो युवक, धनबाद रेफर
नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर जुम्मन मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दुमका के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर जुम्मन मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दुमका के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दुमका निवासी विशाल कुमार (23) और उदय कुमार (20) एक ही बाइक पर सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जुम्मन मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. इधर, सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










