रोड सेफ्टी मैच में टोपाटांड़ ने नारायणपुर एकादश को 26 रन से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
रोड सेफ्टी मैच में टोपाटांड़ ने नारायणपुर एकादश को 26 रन से किया पराजित

नारायणपुर. प्रखंड स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत में शनिवार को नारायणपुर प्रखंड स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. मौके पर डीटीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी मुराद हसन, अंचल निरीक्षक निरंजन मिश्रा और सौरभ सुमन मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. टूर्नामेंट का फाइनल नारायणपुर एकादश और टोपाटांड़ एकादश के बीच खेला गया. टोपाटांड़ एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 10 ओवरों में टोपाटांड़ की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर एकादश की टीम 09 ओवर में मात्र 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टोपाटांड़ एकादश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच 26 रनों से अपने नाम कर लिया. टोपाटांड़ एकादश ने टूर्नामेंट के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. डीटीओ मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. टूर्नामेंट में गौतम कुमार को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया गया. मोहम्मद अजहरूद्दीन को बेस्ट बॉलर, मोहम्मद अरबाज को कैच ऑफ द टूर्नामेंट तथा बहादुर कुमार को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola