तेज धूप से बढ़ी गर्मी, लोगों को हुई परेशानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 9:58 PM
लगातार तीन दिन से निकल रही तेज धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी बढ़ गयी है.
फतेहपुर. लगातार तीन दिन से निकल रही तेज धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी बढ़ गयी है. कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों में उम्मीदें जागी थी कि अब मौसम ठंडा हो जायेगा, लेकिन वर्तमान में यह उम्मीद टूटती हुई नजर आ रही है. रविवार की तेज धूप निकलते ही लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया. उमस भरी गर्मी से लोगों को घर में रहना भी मुश्किल हो रहा है. पंखे-कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली. सुबह से ही तीखी धूप रही. देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान दिखे. मिहिजाम में देह को झुलसा देने वाली पड़ रही है गर्मी मिहिजाम. देह को झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का परेशान कर दिया है. रविवार को हालात और भी बेकाबू होने लगा. लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोग घरों मेंं कैद रहने को विवश हो गये हैं. रविवार को पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. लू चलने से हालात और भी बेकाबू है. सुबह के 9 बजते ही लोगों का सामना गर्म हवा से होने लगता है, जिसका परिणाम है कि लोग जल्द जल्द से अपने काम निबटा कर घर को वापस लौटने की चाह रखते हैं. गर्मी से बाजार में भी सन्नाटे का माहौल देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










