स्वास्थ्य मेला विभाग का एक सार्थक पहल : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेला विभाग का एक सार्थक पहल : बीडीओ

कुंडहित. स्वास्थ्य विभाग की योजना आमजनों तक ले जाने की मेला एक सार्थक पहल है.

विज्ञापन

कुंडहित. स्वास्थ्य विभाग की योजना आमजनों तक ले जाने की मेला एक सार्थक पहल है. उक्त बातें बीडीओ जमाले राजा ने शुक्रवार को कुंडहित सीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में कही. बीडीओ ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में आमजनों को जागरूक करना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है. इससे पूर्व मेले का शुभारंभ प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, बीडीओ जमाले राजा, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उजाला मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य मेले में फाइलेरिया पीड़ितों के बीच किट का भी वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य लोगों के बीच स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरुकता फैलाना है. मौके पर डॉ मंगेश कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ समीर गोराई, डॉ तापस मंडल, डॉ ओमप्रकाश यादव, एमपीडब्ल्यू सलीम खान, निर्मल फौजदार, लैब टेक्नीशियन अरूप मंडल, अब्दुल लतीफ आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola